News Portal इंडिया

‘एनिमल’ के बाद जावेद अख्तर ने यश चोपड़ा की फिल्म ‘जब तक है जान’ पर बोला हमला, जाने क्या हैं वजह?

जावेद अख्तर ने यश चोपड़ा की फिल्म ‘जब तक है जान’ पर बोला हमला –

शादी से पहले कई लोगों के साथ हिरोइन सोना चाहती हैं। जावेद अख्तर के इस बयान ने पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है। जावेद अख्तर अपने दिल की बात कहने में ज़रा भी नहीं हिचकते, फिर उससे चाहे किसी को भला लगे या बुरा। लेकिन इस बार जावेद अख्तर ने सीधा हमला अपनी ही फ़िल्म इंडस्ट्री पर बोला है।

एक रीसेंट इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने फिल्मों में महिलाओं को मिलने वाले रोल पर बात की है। जावेद बोले कि श्रीदेवी और माधुरी जैसी कई टैलेंटेड ऐक्टर्स रही है, लेकिन उनको पूरे करियर में कभी बड़ा रोल नहीं मिला।

शाहरुख खान
जावेद अख्तर ने शाहरुख खान की फ़िल्म जब तक है जान पर गुस्सा निकाला जिसमें अनुष्का शर्मा अलग अलग देशों के लोगों के साथ सोने की बात करती हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि आजकल फिल्ममेकर्स को पता ही नहीं है की महिला सशक्त होने का मतलब क्या है, इसलिए हीरोइनों को ऐसे रोल मिल रहे हैं। जावेद अख्तर ने यशराज फिल्म्स के मालिक यशराज चोपडा को भी लपेटे में ले लिया और कहा कि यश चोपडा ने अच्छी फ़िल्में बनाईं, लेकिन बहुत बढ़िया नहीं।


उन्होंने यश चोपड़ा की फ़िल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी फ़िल्म जब तक है जान में हिरोइन बोलती है। इस शादी से पहले पूरी दुनिया में अलग अलग मर्दों के साथ सोयेंगी। जावेद अख्तर बोलते है की इतनी मेहनत करने की क्या जरूरत है? जावेद ने कहा कि जब फ़िल्म में पुरूष गाना गाएं, डांस करे या ऐक्शन करें तभी फ़िल्म पूरी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म में कोई कॉन्टैक्ट नहीं हैं। फिल्ममेकर और राइटर को समझ ही नहीं आ रहा है की कॉन्टेन्ट क्या है, क्योंकि समाज ही इस बारे में क्लियर नहीं है। जिस तरह का कॉन्टेंट लोगों को पसंद आ रहा है, उस पर फ़िल्म नहीं बनाई जा सकती।


इससे पहले जावेद अख्तर ने रणबीर कपूर की फ़िल्म ऐनिमल पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ऐसी फिल्मों का हिट होना खतरनाक है जिसमें हीरो लड़की से अपने जूते चाटने के लिए कहता है। फिलहाल जावेद अख्तर के इस बयान से इंडस्ट्री में बड़ा विस्फोट हो गया है। अब देखते है की ये शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की तरफ से क्या नाता है।
ऐसी अपडेट्स के लिए News Portal इंडिया देखते रहें।

Exit mobile version