News Portal इंडिया

जाह्नवी कपूर और सचिन तेन्दुलकर की बेटी सारा तेन्दुलकर के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद

जाह्नवी कपूर और सचिन तेन्दुलकर की बेटी सारा तेन्दुलकर के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर कैटफाइट हो गई है। दोनों की लड़ाई खुलकर दुनिया के सामने आ गई है। एक दूसरे के खिलाफ़ दोनों ने बड़ा कदम उठा लिया है।
jahnvi kapoor
जाह्नवी कपूर भी पिछले लंबे समय से शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कॉफी विद करण शो शो में अपने रिलेशनशिप पर मुहर भी लगाई, लेकिन हाल ही में सारा तेन्दुलकर को जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पार्टी करके गाडी में जाते हुए स्पॉट किया गया।
दोनों को एक साथ देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं अब खबर आ रही है की जाह्नवी कपूर ने सारा को सोशल मीडिया पर अनफ्रेंड कर दिया है।
एबीपी न्यूज़ की खबर के मुताबिक इस बात का दावा किया जा रहा है की इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। कुछ समय पहले तक जाह्नवी सारा को फॉलो किया करती थीं और उनकी पिक्चर्स को भी लाइक करती थी, लेकिन अब जाह्नवी कपूर ने अचानक सारा से दूरी बना ली है।
यही वो विडिओ है जिसकी वजह से हंगामा हो रहा है। इसमें पहले शिखर पहाड़िया बाहर आकर कार में बैठते हैं तो वही पीछे से सारा तेंदुलकर निकलती है और जाकर वो भी कार में बैठ जाती है। दोनों हंसकर बातें करते हुए नजर आते हैं। शिखर और सारा की यही अंदाज जाह्नवी को पसंद नहीं आया। और उन्होंने गुस्से में सारा के खिलाफ़ कदम उठा लिया है।
Exit mobile version