News Portal इंडिया

Nayanthara controversy : मुश्किल में नयनतारा की फिल्म अन्नापूर्णी, भगवान राम को मांसाहारी बताने पर शुरू हुआ विवाद

Nayanthara controversy  : भगवान राम मांसाहारी थे क्या उन्होंने14 साल के बनवास के दौरान कभी मांस खाया क्या? जो गंदगी कभी बॉलीवुड ने नहीं फैलाई, अब वो साउथ सिनेमा फैलाने पर जुटा है।

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा की फ़िल्म ने देश भर में जहर फैला दिया है। फ़िल्म रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। नयनतारा वही हिरोइन है जो अभी शाहरुख खान की फ़िल्म जवान में उनके अपोज़िट लीड रोल में थीं। अब उनकी एक और फ़िल्म अन्ना पुरानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

Nayantara controversy

फ़िल्म के एक सीन में भगवान राम को मांस खाने वाला बताया गया है। सीढ़ियों का एक सीन है, जिसमें नयनतारा हीरो के साथ चलती आ रही है। हीरो संस्कृत में एक श्लोक कहता है और बोलता है।

वाल्मीकि ने रामायण में कहा है, जब वनवास में भूख लगी तब राम, सीता और लक्ष्मण ने जानवरों को मारकर पका कर खाया था। रामायण में भी लिखा है कि उन लोगों ने नॉनवेज खाया था। राम विष्णु जी के ही अवतार हैं ना?

 

एक और सीन में दिखाया गया है कि नयनतारा जब कॉलेज में पढ़ती है तब उन्होंने अपने दोस्तों के लिए बिरयानी बनाई थी। वो बिरयानी बहुत स्वादिष्ट बनी थी। नयनतारा को याद आता है की उन्होंने बिरयानी बनाने से पहले नमाज पढ़ी थी। उससे नयनतारा को वहम हो जाता है कि नमाज पढ़ने वजह से उनकी बिरयानी टेस्टी बनी हैं।

इसलिए वो कुकिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने से पहले भी नमाज पढ़ने चली जाती है ताकि वो टेस्टी खाना बनाकर कॉम्पिटिशन जीत जाए। लेकिन फ़िल्म में नयनतारा हिंदू दिखाई गई है। अब इस सीन को लेकर भी बवाल कटा हुआ है।

Exit mobile version