Tiger 3 2023 Review : – सलमान खान की फिल्म Tiger 3 की कहानी कैसी हैं ? जाने Excelent Story

Tiger 3 2023 Review :-  सलमान भाई मतलब Raw के जांबाज सिपाही पाकिस्तान में जाकर आतंकवाद के खिलाफ़ जंग का ऐलान करते हैं और हमारे टाइगर इस बार दो कदम और आगे निकल गए और सीधे वहाँ की प्राइम मिनिस्टर साहिबा को बचाने का बीड़ा उठाकर वे दुनिया में अमन और शांति का संदेश देते हैं।

ये कुछ ऐसा है जैसे भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को ISI के एजेंट्स यानी दुश्मनों से बचाते हैं। अब आप आंख बंद करके इस बात को केवल इमेजिन कर के देखिये। ISI एजेंट्स भारत में हैं और मोदी जी को घेरे हुए है। दुश्मनों को मारते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से बचा लेते हैं।

मानता हूँ कि फ़िल्म में लिबर्टी ली जाती है, बट कुछ तो रिऐलिटी के आसपास फ़िल्म बननी चाहिए ना। खैर, फ़िल्म में और क्या क्या है उस पर आज की चर्चा रहे गी। आज हम रिव्यु करेंगे सलमान भाई की फिल्म टाइगर थ्री का जो 12 नवंबर को रिलीज हुई हैं।

Tiger 3

इस श्रृंखला की तीसरी किस्त में एक नया मिशन है। अब गौर कीजिए कि एक हिंदी सिनेमा की फ़िल्म है और RAW एजेंट्स की कहानी है, लेकिन इस फ़िल्म में यह एजेंट्स RAW के किसी मिशन पर नहीं जाते। फ़िल्म में टाइगर अपने व्यक्तिगत मिशन को पूरा करने में लगे हैं। ना उसे RAW से कोई ऑर्डर्स मिले हैं और ना वो इस बार भारत के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इस बार उनका मिशन था अपने ससुराल पाकिस्तान को आतंकवाद से बचाना। एक मसला फ़िल्म के तौर पर देखें तो ठीक है।

इस फिल्म की कहानी बहुत ही रोचक है जिसमें ऐक्शन, ड्रामा सब देखने को मिला है। लेकिन भारतीय फिल्मों के इतिहास में शायद ये पहली बार होगा कि जब एक एजेंट् खुद के मिशन पर निकल कर अपने देश का नहीं बल्कि दूसरे देश का भला करता है। आई होप की पाकिस्तान में भी इस तरह की एक फ़िल्म बने।

Tiger 3 की कहानी की शुरूआत करते हैं।

कहानी की शुरुआत में सलमान खान अपने एक एजेंट को बचाते हुए जानकारी लेते हैं कि उनकी टीम में एक गद्दार है। लेकिन फिर कहानी को इस तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता है कि हर बार की तरह टाइगर और ज़ोया मिलकर एक मिशन को पूरा करने निकल जाते हैं।

अब Tiger 3 के स्क्रीनप्ले की बात करते है।

फ़िल्म का स्क्रीनप्ले और बेहतर हो सकता था। सलमान खान के मिशन को हाँ करने की दूसरी मजबूरी दिखाई जाती तो RAW एजेंट की छवि और बेहतर हो सकती थी। पहले टर्की और फिर पाकिस्तान मिशन को दिखाना ऐसा लगता है मानो ऐक्शन सीन के लिए एक्स्ट्रा स्पेस बनाने के लिए ये सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया है।

Tiger 3

फिल्म Tiger 3 का action?

ऐक्शन सीन ही इस फ़िल्म का प्लस पॉइंट है। बेहतरीन तरीके से ऐक्शन को कोरियोग्राफ किया गया है, जिसमें एक टॉवल फाइट सीन भी आता है जो देखने में अच्छा लगता है। सलमान खान का एंट्री सीन भी जबरदस्त तरीके से दिखाया गया है ।

Tiger 3 मे salman khan का action वाला सीन कैसा हैं?

अगर सलमान खान की एक्टिंग की बात करें तो ऑफ कोर्स वो कुछ नया तो नहीं करते लेकिन इस फिल्म मे उनका एक्टिंग ठीक ही हैं। उनका स्क्रीन प्रेज़ेंस ऐसा है की लोग थिएटर में तालियां बजानी शुरू कर देते हैं। बट कुछ मौकों पर कमजोर फेस एक्स्प्रेशन्स उनकी कमजोर एक्टिंग को दर्शाता है। स्पेसिअली एक टेंशन वाले सीन में जहाँ इमरान हाश्मी और सलमान खान के बीच पाकिस्तान जेल में बात होती है, वहीं कैटरीना कैफ का यूज़ सही प्रकार से फ़िल्म में किया गया है। उनके हिस्से ऐक्शन सीन्स भी आते हैं। फ़िल्म में वो 15 साल के बच्चे की माँ बनी हैं और परदे पर अब वो उसी उम्र की दिखती भी है यानी अब वो एजेंट लगती है।

Tiger 3 मे imran Hashmi का रोल क्या हैं ?

इस फिल्म मे इमरान हाश्मी बेहतर नजर आते हैं। उनका लुक, उनकी डायलॉग डिलिवरी, उनके पॉस्चर सब आकर्षक है और एक लंबे समय बाद भी वो फ़िल्म में दिखे हैं तो इस कारण भी उन्हें देखना अच्छा लगता है।

क्या आपको पता हैं Tiger 3 फिल्म मे sharukh khan की भी एंट्री हुई हैं?

बात करें शाहरुख खान की तो ऑब्वियस्ली वो फ़िल्म के लिए एक प्लस पॉइंट है। उनकी एंट्री अच्छी है। उनके ऐक्शन सीन्स बहुत ही अच्छे हैं। हाँ उनके जितना राष्ट्रीय लुक थोड़ा अखरता है। लगता है मानो वो कई महीनों से नहाए नहीं है। अब टाइगर को बचाने आए हैं तो किसी मिशन से सीधे तो आये नहीं होंगे।

तो फिर ऐसा क्यों लगता है जैसे वो एजेंट के तौर पर किसी देश में मजदूर बनकर रह रहे हो? शाहरुख खान फ़िल्म का एक मजबूत सहायक अभिनेता है। अक्सर फिल्मों में एक सीन देखने को मिलता है कि हीरो ने विलेन को बंदी बना कर रखा है। फिर विलन का कोई दोस्त आता है और हीरो के किसी दोस्त पर रिवॉल्वर तान देता है और हीरो को कहता है की उस विलन को छोड़ दें, नहीं तो उसका दोस्त, भाई या किसी अपने का, जो उसकी बंदूक की नोक पर है, उसे मार देगा और हीरो बिना समय गंवाए विलन को छोड़ देता है। बट ऐसा क्यों होता है? अरे भाई हीरो के पास भी तो विलन बंदी के तौर पर है ना?

मामला तो बराबर का है, फिर हीरो ही क्यों पीछे हटता है, ये समझ से परे है और ऐसी ही एक सिचुएशन इस फ़िल्म में भी देखने को मिलती है। फ़िल्म में एक जबरदस्त बॉडी वाला विलेन दिखाया गया है जिसे सलमान खान दो तीन पंच में ढेर कर देते हैं। लेकिन आम सी बॉडी वाला इमरान हाश्मी सलमान खान को अच्छा खासा मारता है।

सिर्फ इसलिए कि वो मेन विलन है। अच्छा है वो चाहे टाइगर की एंट्री वाला सीन हो या फिर विलेन की एंट्री वाला सीन हो एकदम पर्फेक्ट है। फ़िल्म का डायरेक्शन ठीक है। बट एडिटिंग में कुछ एक खामिया दिख जाती है। फ़िल्म को पसंद करने वालों को ये फ़िल्म अच्छी लगे गी। फ़िल्म कमाई भी अच्छी खासी कर लेगी। मेरे तरफ से इस फिल्म को थ्री स्टार्स मिलने चाहिए।
हैव ए नाइस डे।

3 thoughts on “Tiger 3 2023 Review : – सलमान खान की फिल्म Tiger 3 की कहानी कैसी हैं ? जाने Excelent Story”

Leave a Comment