रणवीर कपूर का सूजा हुआ चेहरा देखकर लोगों ने मारे ताने। जाने क्या हैं पूरा मामला-2023

रणवीर कपूर :- होने वाले राम ने फिर शराब पीना शुरू कर दिया क्या?

एक इवेंट में रणवीर कपूर का चेहरा सूजा हुआ दिखा तो लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया। दर असल रणवीर कपूर ने अपनी बेटी के जन्म के बाद शराब ना छूने की बात कही थी।बॉलिवुड में रणबीर कपूर का नाम लिए बिना कोई चर्चा शुरू हो सकती हैं क्या? ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तारीफ हो या बुराई रणबीर का नाम खुद ब खुद खींच कर चला आता है। लेकिन इस बार मामला ऐसा है की रणवीर कपूर पर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फ़िल्म ऐनिमल के प्रमोशन में बीज़ी हैं।

रणवीर कपूर

                                                            रणवीर कपूर

इस दौरान वो एक इवेंट में पहुंचे थे। इसी इवेंट से रणबीर की एक फोटो वायरल हुई, जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि उन्होंने शराब पीना फिर से शुरू कर दिया है। फोटो में रणबीर ब्राउन कलर की शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर को कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ऑडियंस ने तुरंत तस्वीर में रणबीर के सूजे हुए चेहरों को देखा और अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि उन्होंने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया है जो उन्होंने अपनी बेटी रहा के जन्म के बाद छोड़ने की बात कही थी।

रणवीर कपूर

                                                           रणवीर कपूर 

एक यूज़र ने लिखा, मुझे लग रहा है कि शराब की लत वापस आ गई है। बुढ़ापा तो आ ही रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा उसने धूम्रपान करना बंद कर दिया है इसीलिए बूढ़ा होने लगा है। अब वो हमेशा उस चॉकलेट बॉय की तरह नहीं दिखेगा जिसे हमने सांवरिया फ़िल्म में देखा था। वही किसी ने लिखा रणबीर सनी देओल के छोटे भाई जैसे लग रहे हैं। एक और यूजर बोला, कपूर परिवार जिन शराब की लत से ग्रस्त हैं, रणबीर को शुभकामनाएं देता हूँ की वो इस चली आ रही लत को मात देंगे।

रणबीर कपूर  ऐनिमल के बाद नीतीश तिवारी की फ़िल्म रामायण की शूटिंग करने वाले है जिसमें वो भगवान राम के रोल में नजर आएँगे। रणबीर ने इसके लिए शराब, सिगरेट और नॉन वेज खाना भी छोड़ दिया है। अब रणबीर का सूजा हुआ चेहरा देख कर फिर से लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।
ख़ैर इस पर आप क्या कहेंगे? हमे कमेंट मे जरूर बताये।

2 thoughts on “रणवीर कपूर का सूजा हुआ चेहरा देखकर लोगों ने मारे ताने। जाने क्या हैं पूरा मामला-2023”

Leave a Comment