क्या उम्र छिपाकर कोई शादी कर सकता है? शादी के 21 दिन बाद हुआ इसका खुलासा

क्या उम्र छिपाकर कोई शादी कर सकता है? शादी के 21 दिन बाद इसका खुलासा हुआ की अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान अपने बेटे अरहान से बस 9 साल बड़ी हैं। शूरा खान के जन्मदिन पर यह सच सामने आ गया। खान परिवार की नई बहू शूरा खान की असली उम्र को 21 दिन भी छिपा कर नहीं रख सका।

दूसरी शादी कर रहे 56 के अरबाज खान, 21 साल का बेटा बनेगा बाराती …

arbaaz khan
आज अरबाज खान की नई बेगम के जन्मदिन पर उनकी असली उम्र का खुलासा हो गया है और इसे देखकर लोग हैरान हैं कि अरबाज ने अपने बेटे अरहान से कुछ साल बड़ी ही लड़की से शादी कर ली है। उनके बेटे अरहान और शुरा खान के बीच महज 9 साल का अंतर है। और हाँ अरहान जहाँ 21 साल का है तो शूरा बस उनसे 9 साल बड़ी हैं।

Ssshura Khan
आज शूरा के जन्मदिन पर उनकी ननद अर्पिता खान ने उन्हें विश किया और इसी दौरान उन्होंने शूरा की उम्र का खुलासा भी कर दिया। अर्पिता ने शूरा के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है बिट्स थर्टी फर्स्ट बर्थडे। इस पोस्ट के बाद ये साफ हो गया कि सूरा अब 31 साल की हो गई है, जबकि उनके पति अरबाज खान की उम्र 56 साल है।

arbaaz khan
शूरा खान अरबाज से पूरे 25 साल छोटी हैं। कहा जा सकता है की शूरा अरबाज खान की बेटी की उम्र की है। हालांकि शादी के समय शूरा की उम्र 41 साल बताई गई थी। अरबाज ने शूरा खान से 24 दिसंबर को शादी रचाई थी। शूरा अरबाज की दूसरी पत्नी है। इससे पहले अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। अरबाज और मलाइका की उम्र लगभग समान ही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा एज गैप कबीर बेदी और उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांज की थी।

Leave a Comment